रांची , अगस्त 26 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर हार्दिक मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्री गंगवार ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को मुबारकबाद। यह अवसर सभी के जीवन में शांति, खुशियाँ और सद्भाव लेकर आए। करुणा, उदारता और सेवा की भावना सभी को मानवता एवं परस्पर सहयोग के लिए प्रेरित करे तथा आपसी भाईचारे के बंधन को और मजबूत बनाए।
वहीं मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने लिखा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की सभी को दिली मुबारकबाद।आप सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित