नयी दिल्ली , जून 16 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 155.21 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में 'महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड' से जुड़े कई लोगों के11 ठिकानों पर छापेमारी की है।

एजेंसी इस मामले से जुड़े अशोक मित्तल, सौरभ ढींगरा, भारत भूषण मित्तल, रमन सिंघल और अन्य के करनाल, दिल्ली तथा गोवा स्थित 11 ठिकानों पर यह तलाशी अभियान चला रही है।

ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई एक प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) में यह जांच शुरू की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित