मोहाली , सितंबर 24 -- पंजाब के मोहाली आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। फेज-8 स्थित गमाडा कार्यालय के बाहर आप के हजारों कार्यकर्ता और पंजाब की वरिष्ठ लीडरशिप जुटी। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि जब भी किसी राज्य में चुनाव नजदीक आते हैं, वहां केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी लगातार ईडी की छापेमारी के जरिए दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

आप नेताओं ने गमाडा कार्यालय में चल रही ईडी की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह पहली बार देखने को मिला है कि ईडी की टीम अपने साथ बिस्तर और अन्य सामान लेकर पहुंची है। इससे संकेत मिलता है कि कार्रवाई कई दिनों तक चल सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित