श्रीनगर , जून 19 -- जम्मू कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने प्रवासियों की ज़मीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले की जांच के तहत शुक्रवार को बडगाम ज़िले में एक घर की तलाशी ली।
ईओडब्ल्यू अधिकारियों के मुताबिक यह मामला ज़मीन के कथित फ़र्ज़ीवाड़े एवं धोखाधड़ी से जुड़ा है। यह मामला बारामूला के गोशबुग पट्टन में स्थित 14 कनाल और 03 मरला ज़मीन से संबंधित है, जिसे फ़र्ज़ी तरीकों, नकली समझौतों एवं आपराधिक साज़िश कर बेचने की कोशिश की गई थी।
ईओडब्ल्यू ने कहा कि जांच के दौरान, पांच आरोपी ज़मीन के असली मालिक की मंज़ूरी के बिना उसे बेचने के बहाने शिकायतकर्ता से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल पाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित