रायपुर , मई 27 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर में संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों को मेडिकल शिक्षा में अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा संचालित 20 मेडिकल कॉलेजों में राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (नीट- यूजी) प्रवेश के लिए 700 सीटें आरक्षित की गई हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बीमित श्रमिकों के योग्य एवं इच्छुक बच्चों को स्नातक स्तर की मेडिकल पढ़ाई के लिए नीट यूजी प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन करने का अवसर दिया जा रहा है। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए निकटवर्ती ईएसआईसी शाखा कार्यालय अथवा राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ईएसआईसी ने जानकारी एवं सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800112526 भी जारी किया है। श्रमिक परिवारों से अपील की गई है कि वे अपने पात्र बच्चों से अधिक से अधिक आवेदन करवाकर केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित