हरिद्वार , मई, 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील को जन आंदोलन बनाने की दिशा में हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अनूठी पहल करते हुए गुरुवार को अपने आवास से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर संदेश दिया कि छोटी-छोटी कोशिशों से ऊर्जा संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि जिनके आवास कार्यालय के निकट हैं, वे यथासंभव पैदल ही कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक बैठकों को अधिकतम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा और केवल आवश्यक होने पर ही अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाएगा, जिससे अनावश्यक यात्रा कम की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित