देहरादून , मई 16 -- उत्तराखंड कांग्रेस पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाने के खिलाफ रविवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी और केंद्र सरकार का पुतला फूंकेगी।
प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढे हुए दामों का प्रदेशभर में विरोध करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर 17 मई को सभी जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के नाम पर सत्ता कब्जाने वाली और बात-बात पर कांग्रेस सरकार को कोसने वाली भाजपा के राज में महंगाई अपने चरम पर। महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित