जम्मू , अप्रैल 12 -- वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से प्रारंभ होकर रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को समाप्त होगी।
जम्मू -कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कहा, "श्री अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई, 2026 से प्रारंभ होकर रक्षाबंधन, 28 अगस्त, 2026 को समाप्त होगी, जो कुल 57 दिनों तक चलेगी।"इसमें आगे बताया गया है कि भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 29 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें यह भी बताया गया है कि यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल, 2026 से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शुरू होगा। यह सुविधा देश भर में जम्मू- कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की 554 शाखाओं में उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित