सुलतानपुर , अक्टूबर 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ.अमर पाल मौर्य ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना विकसित भारत 2047 का सपना साकार नहीं हो सकता। इस बार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ही बनेगी।

भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को महिला मोर्चा की ओर से महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं लागू की हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ी भूमिका निभानी है।

उन्होंने कहा बैंक सखी योजना के माध्यम से देश भर में तीन करोड़ से अधिक बहनें "लखपति दीदी" बनकर सशक्त भारत की प्रतीक बन चुकी हैं।सांसद ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं आज छोटे- छोटे व्यवसाय कर अपने परिवार के साथ बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में भी अग्रणी हैं। यह भी कहा पहले की सरकारें अमीर और गरीब में भेद करती थी। हमारी सरकार में महिलाओं व गरीबों की बिना जाति धर्म देखें सबकी मदद की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित