नयी दिल्ली , फरवरी 07 -- अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के बावजूद इस्पात, एल्युमीनियम और तांबे पर अमेरिका में आयात शुल्क 50 प्रतिशत के ऊंचे स्तर पर बना रहेगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अंतरिम व्यापार समझौते के संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में बताया कि अमेरिका इस्पात, एल्यूमीनियम और तांबे को अमेरिका अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सेक्टर मानता है। भारत ही नहीं, अन्य देशों के लिए भी इन तीनों धातुओं के आयात पर वहां 50 प्रतिशत आयात शुल्क है।

अंतरिम व्यापार समझौते के तहत ज्यादातर भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में आयात शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जायेगा। साथ ही, कई उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित