पटना , सितंबर 04 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किये और प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री कुमार ने इस अवसर पर कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, आस्था, शांति और सद्भाव का संदेश लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर परिवार में सुख-समृद्धि रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ, प्रसन्न और सुरक्षित रहे।
श्री कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी हम सभी के लिए प्रकाशस्तंभ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित