मुंबई, मई 30 -- भोजपुरी अभिनेत्री इशिका टोरिया जादूगरी अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत 'दिलवा देबे के पड़ी' रिलीज होगया है। इस गाने को प्रतिभा राज ने गाया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'दिलवा देबे के पड़ी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित