क्राइस्टचर्च , अक्टूबर 23 -- न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी 20 के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन के दाहिने एडक्टर (जांघ के पास की मांसपेशी) में हल्की चोट (स्ट्रेन) आ गई है। इस वजह से वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी 20 से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने दूसरे टी 20 के लिए कुमार कुशाग्र को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया है।
कुशाग्र, जो अभी 'इंडिया ए' टीम के साथ क्राइस्टचर्च में हैं, दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार इशान किशन की स्थिति पर नज़र रखे हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित