निशिन (जापान) , अक्टूबर 01 -- इशान किशन (नाबाद 80) और वैभव सूर्यवंशी (38) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने गुरुवार को एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 24 रन के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (सात) और संजू सैमसन (सात) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में सहान अराछिगे ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (38) रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (13) , अक्षर पटेली (आठ), तिलक वर्मा (दो) और शिवम दुबे (तीन) रन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इस दौरान इशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली और एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित