पटना , सितंबर 15 -- खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)पटना के पेशेंट सेफ्टी सेल द्वारा मंगलवार को संस्थान के ऑडिटोरियम में मेडिकल इंटर्न्स के लिए एक दिवसीय पेशेंट सेफ्टी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रशांत कुमार सिंह और डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल इंटर्न्स को यह समझाया गया कि मरीज की सुरक्षा केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि पूरी हेल्थकेयर टीम की साझा जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की शुरुआत बीएलएस एवं एसीएलएस के दो घंटे के प्रशिक्षण से हुई। आपातकालीन चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने इंटर्न्स को गंभीर परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए तत्काल और सही कदम उठाने की व्यावहारिक जानकारी दी।

इसके बाद डॉ. दिवेंदु भूषण, अतिरिक्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, आपातकालीन चिकित्सा विभाग ने सुरक्षित दवा निर्धारण पर प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित