बगदाद/ब्रसेल्स , मार्च 17 -- ईरान से संबद्ध इराकी मिलिशिया, कताइब हिज़्बुल्लाह ने मंगलवार को अपने एक वरिष्ठ कमांडर, अबू अली अल-अस्करी की मौत की घोषणा की।यह हाल के दिनों में समूह के शीर्ष नेताओं की हत्या की दूसरी घटना है। इससे पहले मिलिशिया ने पुष्टि किया था कि बगदाद स्थित उसके एक कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक अन्य वरिष्ठ नेता अबू अली अल-अमीरी मारा गया था।

ये घटनाएं इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया और अमेरिका के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई हैं जिसमें दोनों पक्षों ने हाल के हफ्तों में एक दुसरे पर हमलों की सूचना दी है। इससे पहले हिज़्बुल्लाह समूह ने बगदाद के बाहर एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इस बीच, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने लेबनान में इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित