गुरुग्राम , अप्रैल 03 -- हरियाणा पर केंद्रित इम्पीरियम समूह ने द्वारका एक्सप्रेस-वे पर अपनी एक सीमित क्षेत्र की लक्जरी परियोजना घोषित की है जिसमें अनुमानित 170 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि सेक्टर 88ए में आवासीय परियोजना, इम्पीरियम टाइटन करीब 1.03 एकड़ भूमि पर फैली है जिसमें 74 पूरी तरह से वातानुकूलित तीन बीएचके अपार्टमेंट के प्रावधान हैं जो 1,906 वर्ग फुट क्षेत्र के रखे गये हैं। कंपनी ने कहा है कि इस परियोजना से अनुमानित 170 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
कंपनी के संस्थापक निदेशक रवि सौंध ने कहा कि इस परियाेजना के निर्माण में मीवान निर्माण तकनीक का उपयोग किया जा रहा है ताकि बेहतर संरचनात्मक गुणवत्ता मिलती है और समय-सीमा का पालन करने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि इम्पीरियम शुरू से 100 प्रतिशत समय से पहले डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाये हुए है। कंपनी , गुरुग्राम, पानीपत और यमुना नगर में 14 से अधिक परियोजनाओं में 6,000 से अधिक निवासियों को अचल संपत्ति सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित