श्रीगंगानगर , अप्रैल 09 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर मार्ग पर चूनावढ़ थाना क्षेत्र चक 9-एमें टोल नाका के पास बुधवार देर रात एक इनोवा गाड़ी की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी।
मृत युवक तीन बेटियों का पिता था। उसकी मौत होने का पता चलने पर उसके घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान पदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांवतसर निवासी रामस्वरूप के रूप में हुई है। श्रीगंगानगर ग्रामीण सर्किल के उपाधीक्षक भूपेंद्र सोनी ने बताया कि रामस्वरूप का शव आज पदमपुर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि उसके एक भाई उग्रसेन द्वारा दी गयी रिपोर्ट पर इनोवा गाड़ी के चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है।
चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गया जो कि निकटवर्ती चक 6-बीबी का निवासी बताया जारहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित