भरतपुर , अक्टूबर 27 -- राजस्थान में डीग जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार करके उससे एक देशी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने मंगलवार को बताया कि असलम उर्फ बच्ची (32) को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक 315 बोर पिस्तौल एवं पांच कारतूस बरामद किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि मथुरा, अलवर, जयपुर एवं हरियाणा में वाहन चोरी करने वाले आरोपी के विरुद्ध राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश मे चोरी, शस्त्र अधिनियम, हत्या का प्रयास, गौ-तस्करी के कुल 33 मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित