अलवर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में अलवर जिले के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी परमजीत सिंह (48) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.05 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ चिट्टा भी बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि परमजीत सिंह की तलाश के लिए तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके साथ ही आरोपी के आने-जाने के संभावित रास्तों का पता लगाकर उसे दबोच लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित