शिवहर , अक्टूबर 24 -- शिवहर पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 25 हजार के इनामी अंतरजिला कुख्यात डकैत गिरोह के सरगना नगिना सिंह को गिरफ्तार किया है।
पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के शेखोना गांव निवासी नगिना सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर शिवहर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
एसपी श्री सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार नगिना सिंह के के उपर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित