पटना , सितंबर 20 -- बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने रविवार को लेखक मिथिलेश कुमार सिंह की शोधपरक पुस्तक 'शूद्रों का सच' का लोकार्पण किया गया।
इस पुस्तक में शूद्रों के इतिहास, वर्ण एवं जाति व्यवस्था, सामाजिक संरचना तथा प्राचीन भारतीय समाज से जुड़ी प्रचलित धारणाओं की ऐतिहासिक स्रोतों और प्रमाणों के आधार पर पड़ताल की गई है।
कार्यक्रम के दौरान बिहार विधान परिषद के सभापति श्री सिंह के साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ,परिषद के उपनेता प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसनिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह और पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।
इस दौरान विषय प्रवेश धर्म जागरण समन्वय, उत्तर-पूर्व के क्षेत्र प्रमुख सूबेदार जी ने कराया।
बिहार विधानपरिषद के सभापति श्री सिंह अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारत का इतिहास व्यापक और विविधतापूर्ण है तथा लंबे समय से चली आ रही धारणाओं की तथ्यात्मक समीक्षा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शूद्रों के इतिहास जैसे जटिल विषय को ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में सामने लाने में लेखक की अध्ययनशीलता और शोध प्रवृत्ति दिखाई देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित