रायगढ़ , मार्च 28 -- छत्तीसगढ़ में स्थित रायगढ़ शहर के इतवारी बाजार स्थित ऑक्सीजोन का शनिवार को अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजोन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा प्लांटेशन भी सफलतापूर्वक कर लिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हरियाली विकसित हो गई है। यह स्थल अब शहरवासियों के लिए आकर्षक और सुकून भरा वातावरण प्रदान करने की दिशा में तैयार है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि चिल्ड्रन प्ले एरिया में बालू डालने का कार्य जारी है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और खेलते समय उन्हें किसी प्रकार की चोट न लगे। वहीं, सफाई कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि डीप क्लीनिंग और पॉलिशिंग का कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। पार्किंग क्षेत्र को भी व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने का कार्य जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित