देहरादून , अक्टूबर 03 -- इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में कांग्रेस कार्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बीते 2 अक्तूबर से 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ' अभियान चलाने की घोषणा की।

निश्चित तिथि के एक दिन बाद दो गई इस जानकारी में नेताओं ने कहा कि अभियान के तहत जिला, शहर, ब्लॉक और प्रखंड स्तर पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वक्ताओं ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही की मांग उठाई।

वक्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उन्हें दी गई इम्यूनिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन तब तक संघर्ष जारी रखेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार को कुर्सी से नहीं हटाया जाता, जवाब दे ही तय कर, प्रत्येक नागरिक का वोट सुरक्षित नहीं हो जाता। इस दौरान डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने अभियान की मुख्य रूपरेखा रखते हुए बताया कि 2 से 8 अक्तूबर तक लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल संयुक्त रूप से कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने 8 अक्टूबर को प्रस्तावित मार्च और विरोध कार्यक्रम की जानकारी भी दी। देहरादून में यह मार्च गांधी पार्क से निकाला जाएगा। राज्य सचिवालय सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लेखराज ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल इस मुद्दे पर एकजुट रहेंगे और मिलकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने मतदाता सूची से हटाए गए नामों पर आपत्ति जताते हुए ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि जब मतदाताओं के अधिकारों पर सवाल उठ रहे हों, तब इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उपाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुजाता पॉल ने कहा कि मतदाता के अधिकार पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वोट के हत्यारों के खिलाफ जनता सड़क पर उतरेगी। संविधान का गला घोंटकर लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी जा सकती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित