इटावा , जनवरी 13 -- उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर डलाके में चंपानेर गांव के पास दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए एक स्कूली छात्र की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके भाई को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि स्कूली छात्र आर्यन यादव की हत्या के 14 घण्टे के भीतर मुख्य आरोपी ओर उसके चचेरे भाई को इटावा पुलिस ने मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक तंमचा 315 बोर के अलाव कारतूस मिले है।

मृतक के पिता रविन्द्र कुमार ने थाना बसरेहर में मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें कहा गया कि उनका बेटा अपने दोस्त अंकित के बर्थडे पार्टी में गया था । जहां पर अतुल से किसी बात को लेकर उनके बेटे से कहासुनी हो गई । इसी दौरान अतुल ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी । कुछ समय बाद अतुल अपने दोस्त के साथ मोटर साइकिल पर वापस सिरसा रोड चम्पानेर तिराहे पर उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी ।

बसरेहर इलाके के पत्तापुरा गांव के पास हुई मुठभेड़ में आर्यन की हत्या के मुख्य आरोपी अतुल पाल उर्फ जीतू के पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में उसके साथी पंकज के साथ गिरफ्तार किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित