इटावा , अप्रैल 13 -- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दोस्त की हत्या कर शव को सेंगर नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 सितंबर 2025 को इटावा के भरथना क्षेत्र के त्रिलोकपुर के पास गिरधारीपुरा निवासी शिवम (22) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था और उसका शव सेंगर नदी से बरामद हुआ था। स्वजन ने शुरू से ही इसे हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। मृतक की बहन और मां ने आरोप लगाया था कि शिवम को साजिश के तहत उसके ही दोस्तों ने बुलाकर ले गए और बाद में उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।
पुलिस को तहरीर देकर सल्लू, शिवा उर्फ सचिन और टीपू पर गंभीर आरोप लगाए थे। स्वजन का कहना था कि शिवम के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके दोनों मोबाइल फोन भी गायब थे, जिससे घटना संदिग्ध लग रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित