इटावा , मार्च 1 -- उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल के होटल राज पैलेस में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के संदेह में होटल मैनेजर समेत एक दर्जन के आसपास युवक-युवतियों को पकड़ा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय ने रविवार को बताया कि स्थानीय नागरिकों ने होटल में अवैध कारोबार की शिकायत की जिसकी आधार पर स्थानीय थाना पुलिस जब जांच करने के लिए पहुंची तो होटल मैनेजर ने होटल के में गेट को नहीं खोला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को मौके पर आकर के कड़ाई से होटल को खुला करके जांच किए गए तो एक ऐसे ही रेट लिस्ट होटल के काउंटर से बरामद हुई है जिससे इस बात का संदेह है कि होटल में कुछ ना कुछ अनैतिक जरूर हो रहा है इसके बाद अब गहन जांच की जरुरत महसूस हो रही है। होटल काउंटर से रेट लिस्ट मिलने के बाद पुलिस अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में है।
जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर मोड़ स्थित होटल राज पैलेस में स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस द्वारा बड़ी छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार, होटल के बाहर खड़ी एक महिला के साथ होटल के युवकों द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद इलाके के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित