इटावा , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के इटावा में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने एक ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर पर छापेमारी कर करीब 50 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी है, जिसके चलते संचालक पर लगभग 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में संचालित इस सेंटर पर निर्धारित पांच किलोवाट कनेक्शन के बजाय बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चार्ज होते पाए गए। विजिलेंस टीम ने सेंटर संचालक राहुल के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी और यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित