आगरा , दिसंबर 12 -- इटली में गार्डा प्रदर्शनी का 104 वां संस्करण लगने जा रहा है जिसको लेकर आगरा के जूता निर्यातक इन दिनों काफी उत्साहित हैं। इस बार गार्डा प्रदर्शनी अगले महीने 10 से 13 जनवरी के बीच आयोजित होने जा रही है, जिसको लेकर आगरा के जूता निर्यातक तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार आगरा से 50 से ज्यादा जूता निर्यातक गार्डा प्रदर्शनी में हिस्सा लेने जाएंगे। जूता निर्यातकों ने बताया कि इटली की गार्डा प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होती है और इस प्रदर्शनी में कई देशों के बड़े बड़े व्यापारी पहुंचते हैं इसलिए आगरा के जूता कारोबार के लिए बेहद अहम मानी जाती है। गार्डा प्रदर्शनी में आगरा का जूता कारोबारी पिछले 35 सालों से लगातार हिस्सा ले रहे है और हर बार व्यापार को बढ़ावा मिला है।
जूता कारोबारी बताते हैं कि आगरा का जूता दुनिया के कई देशों में निर्यात होता है लिहाजा गार्डा प्रदर्शनी से एक बड़ा माध्यम है जिससे दुनिया भर में अपने आप को प्रदर्शित करते हैं कि आगरा के जूते की मांग बढ़ती है। गार्डा प्रदर्शनी विश्व स्तर की होती है लिहाजा पिछली प्रदर्शनी से आगरा के जूता कारोबारियों ने करीब चार सौ करोड़ का कारोबार किया था और इस बार पांच सौ करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित