तेल अवीव , मई 16 -- इज़रायल की सेना ने घोषणा की है कि उसने कथित तौर पर गाज़ा में हमास के सैन्य विंग के प्रमुख इज़ अल-दीन अल-हद्दाद की हत्या कर दी है।
सेना ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि शुक्रवार को गाज़ा शहर पर हुए एक हमले के दौरान श्री अल-हद्दाद की मौत हो गयी।
हमास ने उनके मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।
श्री अल-हद्दाद को गाज़ा पट्टी में हमास के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में से एक माना जाता था। पिछले कुछ महीनों से, वह इस समूह की सशस्त्र शाखा क़स्साम ब्रिगेड का नेतृत्व कर रहे थे। यह ब्रिगेड गाज़ा पट्टी के बड़े हिस्सों पर इज़रायल के आक्रमणों और इज़रायली सेना द्वारा किये जा रहे नरसंहार के ख़िलाफ़ लड़ाई में शामिल है।
उनकी हत्या के दावे गाज़ा पट्टी भर में जारी इज़रायली हमलों और आक्रामक अभियानों के बीच सामने आये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित