मधुबनी , अक्टूबर 06 -- बिहार में मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड की इजरा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एक ही छत के नीचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

मुखिया जाहिदा खातून की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने राशन, आवास, पेंशन, भूमि एवं पंचायत कार्यों से संबंधित आवेदन सौंपे।

शिविर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) तुषार कुमार, बीडीओ आशुतोष कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी अमितेश कुमार, थानाध्यक्ष आनंद काशियाब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित