तेहरान/वाशिंगटन , अप्रैल 17 -- ईरान ने कहा है कि इजरायल-लेबनान युद्धविराम की अवधि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खोल दिया है।
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, " होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी व्यापारिक जहाजों को इजरायल-लेबनान युद्ध विराम की शेष अवधि के लिए सभी देशों के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा। यह आवाजाही ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन के पहले से घोषित 'समन्वित मार्ग' पर होगी।"गौरतलब है कि ईरान ने पहले कहा था कि अमेरिका या इजरायल से संबंधित नहीं रखने वाला कोई भी जहाज, अगर इस संकरे समुद्री गलियारे से गुजरना चाहता है, उसे ईरान से अनुमति लेनी होगी। नहीं तो उन पर सैन्य कार्रवाई की जायेगी और जुर्माना भी लगाया जायेगा।
श्री अराघची की यह टिप्पणी ईरानी शिपिंग मंत्रालय के जारी मानचित्र में रेखांकित मार्ग को संदर्भित करती है। इसे एक सुरक्षित गलियारे के रूप में तैयार किया गया है, ताकि वाणिज्यिक जहाजों को मुख्य शिपिंग चैनलों में मौजूद भारी संख्या में समुद्री बारूदी सुरंगों से बचने में मदद मिल सके।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से प्रभावी लेबनान-इजरायल युद्धविराम 10 दिनों तक चलेगा।
वहीं अमेरिका-ईरान के बीच अलग से जारी दो सप्ताह का युद्धविराम मंगलवार को समाप्त होने वाला है, हालांकि श्री अराघची की पोस्ट के अनुसार, इसका जहाजों की आवाजाही पर असर नहीं पड़ेगा और यह मार्ग तब तक खुला रहेगा, जब तक 10 दिवसीय इजरायल -लेबनान युद्धविराम प्रभावी रहेगा। US President Donaldअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी जहाजों के आवागमन के लिए फिर से खोलने की घोषणा का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित