जिनेवा , जून 23 -- संयुक्त राष्ट्र के एक स्वतंत्र जांच आयोग ने कहा है कि इजरायल गाजा पट्टी और पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी बच्चों को निशाना बनाकर नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध करना जारी रखे हुए है।

कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों, पूर्वी यरुशलम और इजरायल पर संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि इजरायली अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने फिलिस्तीनी बच्चों को जानबूझकर निशाना बनाया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आयोग ने पिछले वर्ष निष्कर्ष निकाला था कि गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार किया गया। आयोग के अनुसार इजरायली सैन्य अभियानों का व्यापक और व्यवस्थित स्वरूप अब भी जारी है, जिससे फिलिस्तीनी बच्चों में अभूतपूर्व स्तर पर मौत, चोट और मानसिक आघात के मामले सामने आये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित