यरूशलम , मार्च 02 -- हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के प्रमुख हुसैन मकलेद इजरायल के हमले में सोमवार को बेरुत में मारे गये।

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के अनुसार, लेबनान से इजरायल पर दागे गए रॉकेटों के जवाब में, आईडीएफ ने बेरुत में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ आतंकवादियों, दर्जनों केंद्रों और हथियार जमा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक स्थल पर सटीक हमला किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित