, March 3 -- यरूशलम, 03 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) इजरायल की सेना ने ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की इमारतों पर हमला करते हुए तेहरान में देश के शीर्ष नेतृत्व परिसर पर दर्जनों बम गिराये। सैन्य सेवा के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने यह जानकारी दी।
श्री डेफ्रिन ने कहा कि युद्धक विमानों ने रातभर परिसर पर हमला किया। उन्होंने कहा कि ईरान के सबसे सुरक्षित निर्णय निर्माण मंच को लक्षित किया, साथ ही ईरानी सैन्य कार्यालय को प्रशिक्षण देने वाली संस्था और जरूरी सरकारी ढ़ांचों को भी निशाना बनाया।
यह कदम तब उठाया गया, जब ईरान के खिलाफ संयुक्त अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान अपने चौथे दिन में पहुंच गया। इजरायल ने कहा कि वह अब लेबनान में ईरानी और हिज्बुल्लाह दोनों साइट पर हमला कर रहा है। इजरायल रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी लेबनान में पिछले दिन सेना ने हिज्बुल्ला के 160 से अधिक ठिकानों पर हमला किया।
सेना के अनुसार हमलों में हिज्बुल्ला के एलीट राडवान फोर्स के सैनिकों और सैन्य कमान केंद्र को लक्ष्य किया गया, जिनका इस्तेमाल इजरायल पर कई हमले करने के लिए किया गया था।
ईरानी रेड क्रीसेंट के अनुसार ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 787 हो गयी, जबकि लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कम से कम 52 मौतों की खबर दी। मैगन डेविड एडोम रेस्क्यू सेवा के अनुसार इजरायल में मिसाइल हमलों में 10 लोग मारे गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित