, March 22 -- यरूशलम, 22 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने रविवार को कहा कि उसने ईरान से रॉकेट लॉन्च का पता लगाया है और उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है।
सेना ने टेलीग्राम पर कहा, "कुछ देर पहले, आईडीएफ ने ईरान से इजरायल के इलाके की ओर दागी गयी मिसाइलों की पहचान की। इस खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां काम कर रहे हैं।"गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिससे नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान भी गयी। ईरान ने इजरायल के इलाके पर, साथ ही पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित