यरूशलम , मार्च 10 -- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी दी है कि उनका सैन्य अभियान 'अभी खत्म नहीं' हुआ है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार,श्री नेतन्याहू ने कहा कि इन हमलों ने ईरानी सरकार की क्षमताओं को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है। सोमवार रात इजरायल के स्वास्थ्य सेवा प्रमुखों की बैठक में श्री नेतन्याहू ने ईरानी जनता से अपने नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान दोहराया। उन्होंने कहा कि इजरायल को उम्मीद है कि ईरानी लोग अंततः 'तानाशाही की बेड़ियां काट फेंकेंगे'। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा बदलाव ईरानी लोगों पर ही निर्भर करेगा।
इस बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका से बातचीत अब देश के एजेंडे में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित