तेल अवीव , मार्च 18 -- इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने दावा किया है कि ईरान की राजधानी तेहरान में रात भर किए गए इजरायली हवाई हमले में ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब मारे गए हैं।
इजरायली अखबार टाइम्स ऑफ इजरायल ने यह जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान यह भी संकेत दिया कि आज सभी मोर्चों पर "चौंकाने वाली जानकारी" मिल सकती है।
रक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, श्री काट्ज़ ने कहा कि ईरान और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध की तीव्रता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि रात के समय किए गए हमलों में ईरानी खुफिया मंत्री खतीब को मार दिया गया है। रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि आज होने वाली कार्रवाई से ईरान के खिलाफ चल रहे संघर्ष में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित