, Jan. 27 -- यरूशलम, 27 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) इजरायल की सेना ने एक बयान में कहा कि उसने सोमवार को दक्षिणी लेबनान पर एक और हमला किया जिसमें हिजबुल्लाह के एक सदस्य को निशाना बनाया गया।

इजरायली सेना ने दावा किया कि नबातीह क्षेत्र में किया गया यह हमला हिजबुल्लाह द्वारा युद्धविराम समझौतों के बार-बार उल्लंघन के जवाब में किया गया।

इससे पहले सोमवार को स्थानीय समाचार वेबसाइट लेबनान डिबेट ने कहा कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के शहर टायर पर हमला किया जिसमें अल-मनार टीवी के एक उद्घोषक शेख अली नूरेद्दीन की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

इस बीच इजरायली सेना ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक नूरेद्दीन हिजबुल्लाह तोपखाने की टुकड़ी का प्रमुख था। सेना ने कहा कि यह हमला हिजबुल्लाह द्वारा कथित रूप से युद्धविराम का उल्लंघन करने के जवाब में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित