येरूशलम , अक्टूबर 9 -- इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की उड़ान एफजे1073 में 30 सितंबर को घटी एक भयानक घटना को टालने और 174 यात्रियों की जान बचाने वाले छह इजरायली नागरिकों को गुरूवार को यरूशलम स्थित राष्ट्रपति भवन में 'प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हिरोइज्म' (नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार) से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने सम्मानित होने वाले इजरायली नागरिकों की सराहना करने के साथ-साथ भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की पेशेवर प्रतिबद्धता और अदम्य साहस की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कैप्टन मच्छार के ठीक होने के बाद उन्हें भी इस नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। श्री हर्ज़ोग ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती और सभी देशों को मिलकर इसका मुकाबला करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित