अलवर , जून 13 -- राजस्थान में अलवर जिले के अलवर-जयपुर मार्ग पर स्थित कुशालगढ़ गांव के समीप शनिवार को खाटुश्याम जी से लौट रही इको वाहन के पुलिया से गिरने से छह महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जा भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र में शिव कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के सात लोग इको वाहन से खाटू श्याम जी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तड़के करीब चार बजे कुशालगढ़ गांव के पास चालक को अचानक झपकी आ गयी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पुलिया से नीचे जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायलों को वाहन से बाहर निकाला। दुर्घटना में सुनीता गुर्जर, देववती, ललिता, कल्लू, भुल्ली, गुड्डी और सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलवर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आयी, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित