लखनऊ , अप्रैल 23 -- लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रमुख कोच जस्टिन लैंगर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपने घरेलू मैदान पर मिली लगातार तीसरी हार के बाद कहा है कि इकाना की पिच 'वाका' जैसी तेज और उछाल भरी है, जिस पर अभी उनकी टीम ठीक तरह से सामंजस्य बिठा नहीं पायी है।

लैंगर ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 40 रन से मिली हार के बाद यह बात कही। यह मैच पिच नंबर चार पर खेला गया था। लाल मिट्टी की इस उछाल भरी पिच पर एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे उनके तेज गेंदबाजो की तिकड़ी मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने सही साबित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित