जालंधर , जनवरी 24 -- श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव और इस संबंध में अलग-अलग संगठनों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को बनाये रखने के लिए, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने मीट और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
डॉ अग्रवाल ने शनिवार को आदेश जारी कर जालंधर जिले में उक्त कार्यक्रम के दौरान जुलूस के रास्ते और धार्मिक कार्यक्रम की जगह के पास 31 जनवरी, 2026 और एक फरवरी, 2026 को मीट और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित