इंफाल , अप्रैल 28 -- इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नशीले पदार्थों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इंफाल पश्चिम जिले के मयांग इंफाल के रहने वाले ये दोनों व्यक्ति लगभग 84 ग्राम संदिग्ध प्रतिबंधित हेरोइन नंबर 4 के साथ बेंगलुरु जा रहे थे, तभी सोमवार को उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बेंगून लौबुक लेइकाई के असलम खान और फौबाकचाओ माखा लेइकाई के चेसम अमीर के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित