इंदौर नयी दिल्ली , मार्च 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के इंदौर में आज तड़के हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपए की राहत राशि का ऐलान किया है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की राहत राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके के एक मकान में आज तड़के आग लगने की घटना में लगभग आधा दर्जन लोगों की मृत्यु हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित