भिवानी , अक्टूबर 30 -- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 42वें बलिदान दिवस के अवसर पर सेवा दल कांग्रेस की ओर से चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 25 लोगों ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरुद्ध चौधरी ने की। शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर का आयोजन सेवा दल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मास्टर कमल की देखरेख में किया गया। पूर्व पार्षद बलवान प्रधान सहित कई कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे।

अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उनके बलिदान दिवस पर युवाओं द्वारा रक्तदान करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित