नयी दिल्ली , अप्रैल 21 -- इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (आईजीआईपीईएसएस) और ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैचों में जीत दर्ज की।
अनन पुष्प (9 रन पर 4 विकेट) और आशीष (57) के उम्दा प्रदर्शन से इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (115/4, 11.1ओवर) ने राम लाल आनंद कॉलेज (113/10, 16.4 ओवर) को 6 विकेट से हराया। आशीष को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित