मोतिहारी , मई 08 -- इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित छौड़ादानो थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक यूएसए निर्मित पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी जनता चौक पर एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर चौथे अपराधी को भी दबोच लिया गया, जिसके पास से यूएसए निर्मित पिस्टल बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित