जकार्ता , सितंबर 15 -- इंडोनेशिया के जावा सागर में नौका डूबने की घटना में कम से कम 128 लोग अब भी लापता हैं, जबकि 109 लोगों को बचा लिया गया है और छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी अंतारा के अनुसार, इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी (बासार्नास) ने बताया कि 'विर्गो ट्रांसपोर्ट 8' पर सवार 243 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से 115 का पता लगा लिया गया है।

नौका रविवार तड़के दक्षिण कालीमंतन के तंजुंग सेलातन के पास, मासालेम्बु द्वीप के निकट समुद्र में डूब गयी थी। दक्षिण कालीमंतन के अधिकारी बचाये गये लोगों के चिकित्सकीय और मानसिक रूप से यात्रा के लिए स्वस्थ होने के बाद उन्हें उनके घर भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित