मुम्बई , सितंबर 02 -- सीनियर टीमों के बीच टेस्ट सीरीज से पहले, 'शैडो-टूर' प्रोग्राम के तहत इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार-दिवसीय मैच खेलेगी। ये तीनों मैच क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।

पहला और तीसरा मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में होगा, जबकि दूसरा मैच हैगली ओवल में खेला जाएगा, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित